जमीन पर नहीं, हवा में उड़ते हैं ये सांप (Picture Courtesy: Instagram)
HighLights
फ्लाइंग स्नेक हवा में ग्लाइड करते हैं
ये सांप एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर छलांक लगाते हैं
ये सांप ज्यादा जहरीले नहीं होते हैं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सांपों को आमतौर पर धरती पर रेंगने वाले जीव के रूप में जाना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सांप उड़ भी सकते हैं? जी हां, दुनिया में कुछ ऐसे सांप मौजूद हैं, जो हवा में लगभग 30 मीटक तक ग्लाइड कर सकते हैं। इन्हें "फ्लाइंग स्नेक" (Flying Snake) या "ग्लाइडिंग स्नेक" कहा जाता है। उनकी यही काबिलियत, उन्हें दूसरे सांपों से अलग बनाती है और सांपो के सामान्य बर्ताव से अलग होता है। आइए इन खास सांपों के बारे में और विस्तार से जानते हैं (How do Snakes Fly)।
क्या ये सांप सचमुच उड़ते हैं?
फ्लाइंग स्नेक असल में उड़ते नहीं हैं, बल्कि हवा में ग्लाइड करते हैं। ये एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर जाने के लिए हवा में लंबी छलांग लगाते हैं, जिससे पेड़ से नीचे उतरने और दोबारा चढ़ने का समय बचता है। ये सांप क्रिसोपेलिया (Chrysopelea) प्रजाति से संबंधित हैं, जिन्हें "पैराडाइज ट्री स्नेक" भी कहा जाता है। ये दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी एशिया के जंगलों में पाए जाते हैं। ये सांप ऊंचे पेड़ों पर रहते हैं और कीड़ों, छिपकलियों व छोटे पक्षियों को खाकर जीवित रहते हैं।
यह विडियो भी देखें
-1750832461430.jpg)
